*जिला पंचायत सदस्य को पीडब्ल्यूडी जगह में मकान बनाने का मिला नोटिस*
*जिला पंचायत चुनाव में बोट की खातिर दबाव बनाने की चर्चा*
*बिधूना,औरैया।* जिला पंचायत चुनाव में भले ही भाजपा के जिले में काफी कम जिला पंचायत सदस्य हैं, लेकिन भाजपा हर कीमत पर अध्यक्ष पद पर काबिज होने की कवायद करती नजर आ रही है। सपा के रुरूगंज निवासी जिला पंचायत सदस्य को गुरुवार को पीडब्ल्यूडी की जगह में मकान बने होने का नोटिस थमा कर जवाब मांगा गया है, हालांकि उनके साथ ही कुछ और पड़ोसी लोगों को भी नोटिस दिए गए हैं। सपा नेताओं का आरोप है कि जिला पंचायत चुनाव में दबाव बनाने की मंशा से सपा के जिला पंचायत सदस्य को परेशान किया जा रहा है।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है, वैसे- वैसे सत्ताधारी पार्टी भाजपाध्यक्ष पद पर अपना कब्जा जमाने के लिए जिला पंचायत सदस्यों को अपने पाले में करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाने की कवायद में लगी देखी जा रही है। यूं तो भाजपा के केवल पांच जिला पंचायत सदस्य हैं, वही सपा के 10 तो बसपा के 4 शेष निर्दलीय हैं, लेकिन सत्ताधारी भाजपा हर कीमत पर अध्यक्ष पद पर काबिज होने का सपना संजोए सदस्यों की जोर गणित में प्राण- प्रण से लगी नजर आ रही है। इसी के चलते विकासखंड बिधूना के रुरुगंज निवासी सपा के जिला पंचायत सदस्य अविनेश कुमार चक उर्फ ललू के मकान की प्रशासन द्वारा नाप जोक शुरू कराने के साथ पीडब्ल्यूडी में मकान बना होने की बात कह कर गुरुवार को सपाई जिला पंचायत सदस्य अविनेश कुमार चक उर्फ ललू समेत उनके कुछ पड़ोसियों को भी गुरुवार को नोटिस दिए गए है।सपाई जिला पंचायत सदस्य को नोटिस दिए जाने के संबंध में सपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह यादव का कहना है कि भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में वोट हासिल करने के लिए सपाई जिला पंचायत सदस्यों पर तरह-तरह से दबाव बनाकर परेशान कर रही है जो लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know