Top News

भाजपा ने वैक्सीन लगवाने के लिए तेज किया अभियान

उत्तर प्रदेश न्यूज21/ऑल इंडिया प्रेस एसोसिएशन 
गौतम बुद्ध नगर:-मनोज तोमर
गौतम बुद्ध नगर:-आज बादलपुर मंडल के बादलपुर गांव में कोरोना की वैक्सीन को लगवाने के लिए जन जागरण अभियान शुरू तेज किया गया ।आज के वैक्सीन अभियान के मुख्य वक्ता के रूप में बादलपुर पहुंचे जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी तथा उनके साथ पूर्व जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट मुकेश नागर व पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय नागर अभियान को तेज गति देने के लिए बादलपुर गांव में भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रधान महेंद्र सिंह नागर के आवास पर एक संगोष्ठी के द्वारा संबोधित किया।
 उन्होंने कहा ज्यादा से ज्यादा संख्या में हमें वैक्सीन लगवाने के लिए प्रत्येक घर में जा जाकर व्यक्तियों को जागरूक करना चाहिए। प्रधान महेंद्र सिंह नागर ने इस मौके पर कहा जो लोग वैक्सीन को लेकर भ्रम पैदा कर रहे थे आज वही लोग वैक्सीन लगवाने पर जोर दे रहे हैं अतः किसी की भी बातों में ना आकर वैक्सीन अवश्य लगवाए वैक्सीन लगवाने से ही हम सब सुरक्षित होंगे। एडवोकेट मुकेश नागर ने कहां कि वैक्सीन लगवाने से ही कोरोना से बच सकते हैं। पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय नागर ने कहा वैक्सीन को लेकर जो तरह-तरह की भ्रांतियां फैला रहे हैं उनसे हमें बचना है तथा वैक्सीन अपने आप  को भी लगवानी है तथा दूसरे को भी लगवानी है। इस मौके पर मंडल के महामंत्री प्रवीण नागर ,बूथ अध्यक्ष आनंद भगत जी  उपप्रधान राजेश नागर ,ग्राम संयोजक सुमित कसाना, सुभाष नागर ,मदन पाल, लटूर सिंह नागर, शुभम नागर, अशोक नागर , बलविंदर नागर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने