नन्द के सामने सरे बाजार भाभी को ले उड़ा युवक*



*नन्द के सामने सरे बाजार भाभी को ले उड़ा युवक*

  


बाजार के चमनगंज तिराहे पर बाइक लिए खड़ा था युवक।

पति ने दी तहरीर पड़ोसी गांव के युवक पर लगाया आरोप

फफूंद / औरैया

      थाना क्षेत्र की एक गांव निवासी एक विवाहिता अपनी नन्द के साथ बाजार करने आई इसी बीच बाइक से पहुंचा एक युवक उसे बाइक पर बैठा कर ले गया।बाइक पर बैठकर जाती अपनी भाभी को देखकर नन्द ने रोकने की कोशिश की तो उसे धक्का देकर गिरा दिया।नन्द ने रोते हुए भाई को फोन कर जानकारी दी जिस पर थाने में पति ने एक युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।

       फफूंद नगर में बाजार करने नजदीकी गांव की एक नवविवाहिता अपनी नन्द के साथ आई थी।नन्द व भाभी एक साथ चमनगंज तिराहे पर आई तिराहे पर बाइक स्टार्ट किये एक युवक पहले से खड़ा था, नवविवाहिता अपनी नन्द का बच्चा गोद मे लिए थी,तिराहे पर आकर उसने बच्चा नन्द को दिया और लपक कर बाइक पर बैठ गई,नवविवाहिता के बैठे ही युवक ने बाइक बढ़ा दी नन्द ने अपनी भाभी को पकड़ना चाहा लेकिन वह बाइक के झटके से गिर गई युवक तेजी से बाइक चलाता हुआ अछल्दा चौराहा की तरफ भाग गया। ।यह देख नन्द दहाड़ मारकर रो उठी और उसने भाई को फोन किया मौके पर पहुँचे उसके भाई ने थाने में तहरीर देकर नजदीकी गांव के एक युवक पर पत्नी को ले जाने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की गुहार लगाई है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने