Top News

विश्वकर्मा जयंती पर अवकाश घोषित करने की उठाई मांग*

*विश्वकर्मा जयंती पर अवकाश घोषित करने की उठाई मांग* 

*औरैया।* मैथिल शर्मा विश्वकर्मा महासभा के जिला महासचिव ने शनिवार को वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया के अनुरोध करने पर सपा सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की थी, लेकिन भाजपा सरकार ने आते ही यह अवकाश समाप्त कर दिया। जिसको लेकर समाज के लोगों में भाजपा सरकार के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है, उन्होंने वर्तमान भाजपा सरकार से भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर अवकाश घोषित किए जाने के लिए कहा है। इस आशय का प्रार्थना पत्र पूर्व मंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को भेजा गया है।
विश्वकर्मा महासभा के जिला महामंत्री अवधेश कुमार शर्मा  ने शनिवार को एक वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि पूर्वमन्त्री  राम आसरे विश्वकर्मा के अनुरोध पर सपा सरकार में माननीय मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा 17 सितम्बर , 2012 को विश्वकर्मा पूजा का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। इसके पूर्व सन् 2003 मे सपा सरकार में मुख्यमन्त्री माननीय मुलायम सिंह यादव जी ने विश्वकर्मा पूजा का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था। भाजपा सरकार बनने के बाद मुख्यमन्त्री माननीय योगी आदित्यनाथ ने इसे निरस्त कर दिया। विश्वकर्मा समाज  लगातार मांग करता आ रहा है कि सत्रह सितम्बर विश्वकर्मा पूजा दिवस का सार्वजनिक अवकाश घोषित हो। यदि भाजपा सरकार ने विश्वकर्मा जयंती पूजा का सार्वजनिक अवकाश नहीं घोषित किया तो सम्पूर्ण विश्वकर्मा समाज सन् 2022 मे पुनः सपा सरकार बनायेगा ताकि विश्वकर्मा पूजा का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जा सके। आगे श्री शर्मा ने कहा कि इस आशय का एक लिखित पत्र पूर्व मंत्री माननीय राम आसरे विश्वकर्मा द्वारा उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ के अलावा अन्य प्रदेश स्तरीय अधिकारियों को भेजा गया है। जिससे विश्वकर्मा जयंती पर अवकाश घोषित किया जा सके।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم