Top News

विद्युत विभाग की लापरवाही नहीं हो रहा समस्या का समाधान बड़े हादसे का इंतजार*


*दिबियापुर औरैया*

*विद्युत विभाग की लापरवाही नहीं हो रहा समस्या का समाधान बड़े हादसे का इंतजार*

*दिबियापुर सब्जी मंडी  गली में दुकानदार राहगीर सबसे ज्यादा आना जाना होता है वही विद्युत के तार काफी नीचे से गुजर रहे हैं। यदि कोई बालक भी गली से गुजरता हैं तो वह भी इसकी चपेट मे आ सकता हैं। गली में सड़क से लगभग चार फुट ऊंचाई से यह तार गुजर रहे हैं।*
रात में यह दिक्कत और भी बढ़ जाती हैं। बच्चों को गली में छोड़ने के लिए उनके अभिभावक स्वयं आते हैं। सिर से छूते हुए झूलते यह तार कभी भी हादसे का कारण बन सकता हैं। विद्युत पोल न होने से कारण यहां तार झूल रहे हैं।
इसके अतिरिक्त कई अन्य बस्तियों में विद्युत पोल न होने के कारण झूल रहे हैैं। लोग इन तारों को बॉक्स ना होने से कटिया कनेक्शन कर लेते हैं और वहीं पर बार-बार फॉल्ट होता रहता है नगर वासियों को निकलने पर जब भी फॉल्टहोता है तब कोई ना कोई नुकसान जरूर होता है विद्युत विभाग के अधिकारी बिल्कुल लापरवाह बैठा है जब तक कि कोई हादसा ना हो जाए आप देख सकते हैं विद्युत विभाग किस तरीके से लापरवाही  पर लापरवाही  करते जा रहा है किसी दिन हो सकता है बड़ा हादसा सब्जी मंडी गली थाने के पीछे सहित अन्य कई बस्तियों में भी विद्युत के तार झूल रहे हैं।
इन तारों से हादसा होने की
आशंका बनी रहती हैं। कई बार तो वाहनों के आने से यह तार टूट जाते हैं, जिससे लोगों के मकानों की बिजली गुल जाती हैं। तारों के बार बार टूटने से नई केबल डलवाने में उन्हें आर्थिक क्षति उठानी पड़ती हैं। यदि विद्युत विभाग इन बस्तियों में विद्युत पोल लगाकर तारों को ऊंचा करवा दे तो हादसों की आशंका नहीं रहेगी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने