Top News

भाजपा नेता ने सदस्यों से किया संपर्क मांगे वोट*

*भाजपा नेता ने सदस्यों से किया संपर्क मांगे वोट*

*भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के संभावित दावेदार हैं कमल दोहरे*

*बिधूना,औरैया।* भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के संभावित दावेदार कमल दोहरे ने बुधवार को जिला पंचायत सदस्यों से संपर्क कर बोट मांगने के बाद कस्बे के अछल्दा रोड स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि वह भाजपा से टिकट के दावेदार हैं। पार्टी ने यदि  प्रत्याशी बनाया तो वह निश्चित रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर अपनी जीत दर्ज कराएंगे।
भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के संभावित दावेदार कमल दोहरे ने कहा कि भाजपा की जन हितकारी नीतियों और जन कल्याणकारी योजनाओं से सर्व समाज लाभान्वित हो रहा है, और यही कारण है कि देश और प्रदेश में भाजपा और अधिक तेजी से मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि औरैया जिले में भाजपा को जिस तरह से जिला पंचायत सदस्यों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उससे भाजपा का जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कब्जा होना लगभग तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता जिस तरह से गांव-गांव घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण कराने का प्रयास कर रहे हैं। उससे भाजपा की लोकप्रियता जिले में निरंतर बढ़ रही है। इस मौके पर भाजपा नेता श्रीशपाल , सुरजीत पाल व  किशनू चौहान आदि प्रमुख भाजपा नेता मौजूद थे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने