Top News

अचानक ट्रांसफार्मर में लगी आग ग्रामीणों में मचा हड़कंप

*अचानक ट्रांसफार्मर में लगी आग ग्रामीणों में मचा हड़कंप*

*औरैया* रामगढ़ क्षेत्र के गांव शंकरपुर में बीतीरात अचानक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग का विकराल रूप देख कर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने विद्युत केंद्र को सूचना देकर बिजली आपूर्ति बंद कराकर कड़ी मशक्कत कर आग बुझाई। 
  बिधूना तहसील क्षेत्र के कस्बा रामगढ़ के गांव शंकरपुर में स्थित गमादेवी मंदिर के पास रखे ट्रांसफार्मर में बीतीरात अचानक आग लग गई जिससे वह जलकर नष्ट हो गया ग्रामीणों ने पावर हाउस हरचंदपुर फोन कर आनन फानन बिजली की आपूर्ति बंद करवाई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जिससे बडा हादसा होने से बच गया। ट्रांसफार्मर के जलने से गांव में विधुत आपूर्ति ठप हो गई है जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।वही इस सम्बंध में विधुत उपकेंद्र हरचंदपुर के जे ई प्रदीप रवि कुमार से कई बार फोन से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने सुबह नौ बजे तक फोन रिसीव नही किया और न ही बिधुत बिभाग का कोई कर्मचारी घटना स्थल पर पहुँचा।जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने