*आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर 7 को*
*श्री गोपाल सेवा संस्थान के सौजन्य से श्री गोपाल वाटिका में निःशुल्क लगेगा शिविर*
*औरैया।* शहर एवं समस्त जनपद वासियों को सूचित किया जाता है कि श्री गोपाल सेवा संस्थान के सौजन्य से महावीर गंज स्थित श्री गोपाल वाटिका आश्रम में निःशुल्क आयुर्वेदिक एवं होम्यो चिकित्सा, शिविर का आयोजन दिनांक 07 जून 2021 दिन सोमवार को श्री गोपाल सेवा संस्थान के सानिध्य में आयोजित किया जाएगा। जिसमें डॉ0 संजय गुप्ता इटावा के द्वारा औरैया जनपद के नागरिकों का परामर्श एवं जांच सुबह 10 बजे से 2 बजे तक की जाएगी। इस निःशुल्क आयुर्वेदिक एवं होम्यो चिकित्सा शिविर में आकर जरूरतमंद जांच कराकर लाभ ले सकते हैं। उपरोक्त आशय कि संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष रमन पोरवाल , प्रदेश सचिव /प्रबंधक मधुर पोरवाल , प्रदेश महामंत्री गौरव कुमार पोरवाल ने कहा कि कोरोना के चलते कुछ समय शिविर बाधित रहा है। अब यह नियमित रूप से प्रत्येक सोमवार को संचालित होता रहेगा। जिसमें संस्थान द्वारा जरूरतमंद लोगों को जांच एवं निःशुल्क दवाओं के माध्यम से सहयोग किया जाता रहेगा। शिविर में संस्थान के पदाधिकारी गण महिला जिलाध्यक्ष पूनम पोरवाल, महिला नगर अध्यक्ष दीपा पोरवाल, युवा जिलाध्यक्ष देवमुनि पोरवाल, युवा नगर अध्यक्ष श्यामू अवस्थी, भगवताचार्य उमाकांत महाराज जी, भगवताचार्या राजरानी जी, संस्था के महंत नंदू तिवारी जी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष गुप्ता जी, जिला मीडिया प्रभारी राम प्रकाश शर्मा जी , नगर मीडिया प्रभारी सत्येंद्र राजपूत जी व राघवेंद्र वर्मा जी आदि संस्थान के सभी लोगों के सहयोग से शिविर को निष्ठा के साथ चलाया जाएगा। अंत में संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष श्री पोरवाल ने समस्त मीडिया बंधुओं से कार्यक्रम में आकर सहयोग करने तथा सफल बनाने की पुरजोर अपील की है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know