Top News

11,777 श्रमिकों को श्रम विभाग की आपदा राहत योजना के अंतर्गत 1000 रु की सहायता राशि प्रदान की

11,777 श्रमिकों को श्रम विभाग की आपदा राहत योजना के अंतर्गत 1000 रु की सहायता राशि प्रदान की गई

औरेया। बुधवार को भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत श्रमिकों को आपदा राहत सहायता योजना के अन्तर्गत जनपद औरैया के 1777 श्रमिको की उप्र के मुख्यमंत्री के द्वारा डीबीटी के माध्यम से 1000 रु प्रति श्रमिक के खाते में सीधे भेजी गयी है। इस मौके पर जिलाधिकारी औरेया सुनील कुमार वर्मा , श्रीराम मिश्रा जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी औरैया , मुख्य विकास अधिकारी औरेया अशोक बाबू एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारी औरैया ज्ञानेश चंद्र दीक्षित उपस्थित रहे ।

वही भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा श्रमिक शशि मोहन, राकेश कुमार , अखिलेश ,मीरा देवी , तबस्सुम बेगम को योजना में प्राप्त लाभ के प्रमाण पत्र वितरित किये गये। वही सभी श्रमिकों से अनुरोध किया गया कि वह अपना पंजीयन ऑनलाइन WWW.UPBOCW व जनसुविधा केन्द्रों एवं लोकवाणी के माध्यम से अपना पंजीयन निशुल्क 30 जून तक करा सकते है। पंजीयन हेतु ब्लाक स्तर पर भी कैम्प लगाये जा रहे है । अधिक से अधिक श्रमिक अपना पंजीयन कराकर बोर्ड में संचालित योजनाओं का लाभ ले सकते है। तथा असंगठित क्षेत्र में कार्यरत सभी श्रमिक प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के अन्तर्गत अपना पंजीयन जनसुविधा केन्द्रों के माध्यम से कराकर 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने के उपरान्त 3000 रु प्रति माह पेंशन का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

वही इस मौक़े पर बुंदेलखंड के एक्स्प्रेस्वे में काम करने वाले श्रमिक भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। जिलाधिकारी ने बताया कि 14 जून सोमवार से औरैया जनपद के सभी ब्लॉक में “श्रम योगी पंजीकरण अभियान” चलाया जाएगा जिसका उद्देश्य भारी मात्रा में श्रमिकों का निशुल्क पंजीकरण श्रम विभाग में कराना है ताकी उन्हें श्रम विभाग की समस्त योजनाओं का लाभ मिल सके।

इस अभियान को “मेरा टीका, मेरा अधिकार” अभियान के साथ ही चलाया जाएगा। अभियान मेंगाँव गाँव जाकर अधिकारियों द्वारा कैम्प लगाकर लोगों को श्रम विभाग की योजना के बारे में जागरुक किया जाएगा तथा लोगों के फ़ॉर्म और सम्बंधित अभिलेख लिए जाएँगे उसके बाद ब्लॉक ऑफ़िस में श्रमिकों का पंजीकरण निशुल्क करवाया जाएगा।
श्रम विभाग द्वारा कुल १२ योजनाएँ चलाई जाती हैं ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم