नाजायज तमंचा के साथ गुण्डा एक्ट का अभि0 गिरफ्तार
पास्को एक्ट व छेड़छाड़ करने के दो आरोपी गिरप्तार
तीसरी घटना में गैर इरादतन हत्या का आरोपी भी गिरप्तार
दिबियापुर । थाना दिबियापुर की उ0नि0 नीरज शर्मा द्वारा अभियुक्त पंचम उर्फ सुखबीर सिंह पुत्र सूरजपाल निवासी ढरकन व हाल निवास कृष्णा नगर दिबियापुर जनपद औरैया को गिरफ्तार किया गया। जिसके विरूद्ध मु0अ0सं0 325/21 धारा 3/25 A ACT व धारा 3/10 गुण्डा अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया । अभि0 के कब्जे से एक अदद तमंचा व एक अदद कारतूस जिन्दा 315 बोर बरामद हुये । वहीं आरोपी ने पुलिस पर आरोप लगाया उसके घर का बदमाशों ने ताला तोड़कर घर में रखे जेवरात और नगदी पार कर दी थी जिसके बाद उसकी पत्नी सोनी ने पुलिस को और उसे सूचना दी थी वह अपने घर देखने आया था तभी पुलिस ने उसे गिरप्तार कर लिया। वही महिला उपनिरीक्षक द्वारा बीते 30 अप्रैल को दिबियापुर थाना क्षेत्र के बरमूपुर गांव में हुई लड़ाई झगड़े में उपचार के बाद एक युवक की मौत के दर्ज मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस एनटीपीसी कैनल रोड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि अन्य दो की तलाश कर रही है।
बुधवार को बरमूपुर गांव निवासी अर्जुन पुत्र रामसेवक को उप निरीक्षक नीरज शर्मा ने कैनाल रोड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज है उसकी तलाश की जा रही थी वही दो अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। उधर एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने 2 दिन पूर्व दर्ज कराए गए पास्को एक्ट व छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बुधवार को उप निरीक्षक सुनील कुमार बर्मा ने थाना क्षेत्र के नंदपुर गांव निवासी अंकित पुत्र नाथ रामनारायण व लवलेश पुत्र कुलबीर राजपूत को निम्झना गांव के समीप से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जबकि एक आरोपी रौनक की तलाश की जा रही है । आरोपियों ने बीते 4 जून को दो नाबालिगो लड़कियों के साथ अभद्रता कर छेड़छाड़ करने का आरोप लगा था । पुलिस ने चार दिन बाद पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी घटना के संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक रामसहाय ने बताया कि 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know