Top News

*सी.एम.एस. छात्र को ‘व्हाइटहैट सर्टिफाइड गेम डेवलपर’ का खिताब मिला*

■ *सीएमएस शिक्षण समूह के संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद डॉ भारतीय गांधी, संस्थापिका महान विदुषी भारतीय गांधी के नेतृत्व में सुयोग्य शिक्षकों द्वारा दी जा रही शिक्षा के फलस्वरूप संस्थाओं के प्रतिभावान छात्र-छात्राएं आये दिन उपलब्धियां हासिल कर रहे*
घनश्याम सिंह
वरिष्ठ संवाददाता
लखनऊ
 सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के कैम्ब्रिज सेक्शन के कक्षा-5 के प्रतिभाशाली छात्र युवराज सिंह को कम्प्यूटर क्षेत्र की शैक्षणिक संस्था ‘व्हाइटहैट जूनियर’ द्वारा व्हाइटहैट सर्टिफाइड गेम डेवलपर के खिताब से नवाजा गया है। युवराज ने यह उपलब्धि कम्प्यूटर विज्ञान के उत्कृष्ट ज्ञान व रचनात्मक प्रतिभा के दम पर यह उपलब्धि अपने नाम की है। इसके अलावा, युवराज ने ‘हेल्थ एप’ बनाकर अपने कम्प्यूटर ज्ञान व प्रतिभा का परचम लहराया है, या है, जिसके माध्यम से प्रतिदिन पानी पीने की मात्रा, बी.एम.आई. (बाॅडी मास इन्डेक्स), पल्स रेट आदि उपयोगी जानकारियां प्राप्त की जा सकती है। युवराज का यह ‘हेल्थ एप’ गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है और वीडियो भी यूट्यूब पर उपलब्ध है। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी  हरि ओम शर्मा ने बताया कि ‘व्हाइटहैट’ बच्चों के लिए आॅनलाइन कोडिंग का एक ग्लोबल प्लेटफार्म है, जहाँ 6 से 14 वर्ष उम्र के बच्चों को प्रकृति प्रदत्त रचनात्मक प्रतिभा के विकास का अवसर प्रदान किया जाता है। इस ग्लोबल प्लेटफार्म पर युवराज ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा व कम्प्यूटर ज्ञान का परचम लहराकर साबित कर दिया है कि निकट भविष्य में वह देश का नाम रोशन करने को तत्पर है।
श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने एवं जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करता रहता है। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वल्र्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके। इसी की बदौलत सी.एम.एस. के मेधावी छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सर्वाधिक पुरस्कार जीतकर प्रदेश व देश का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं।
फ़ोटो: छात्र

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم