उत्तर प्रदेश न्यूज21
इंदरगढ़(कन्नौज)। किशोरी के साथ छेड़छाड़ व मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में परिजनों ने युवक को खुद ही सजा दे दी। सिर के बाल काटकर चौराहा बनाया, गले में जूते-चप्पलों की माला पहना दी। इसके बाद पूरे गांव में घुमाया। इस घटना से घंटों तक पुलिस अनजान रही। बाद में लोगों के चंगुल से छूटे युवक ने छह नामजद और 10-12 लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी। दोपहर बाद सीओ और कई थानों की फोर्स ने गांव के लोगों से पूछताछ की। एक युवक को हिरासत में लिया गया है।मामला इंदरगढ़ थाना इलाके के गांव का है। यहां की किशोरी बुधवार सुबह खेत पर जा रही थी। परिजनों का कहना है कि किशोरी के साथ गांव के युवक ने छेड़छाड़ कर दी।
इसके साथ ही किशोरी के मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजे। किशोरी ने लौटकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इससे आक्रोशित परिजनों ने युवक को गांव में पकड़ लिया। पिटाई करते हुए खुद ही सजा मुकर्रर कर दी।युवक के सिर के बाल काटकर चौराहा बना दिया। जूते-चप्पलों की माला पहनाकर गांव में घुमाया। इससे युवक के परिजनों में भी आक्रोश फैल गया। किशोरी पक्ष से अधिक लोगों को देख वह उस समय अपमान का घूंट पीकर रह गए।
वहीं घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। बाद में युवक ने परिजनों के साथ पुलिस से संपर्क किया। थाने में तहरीर दी। सीओ दीपक दुबे ने बताया कि गांव में वह खुद पुलिस बल के साथ गए थे।
परिजनों को ऐसा नहीं करना चाहिए था
थानाध्यक्ष विमलेश कुमार ने युवक की तहरीर के मुताबिक छह नामजद और 10-12 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एक को पकड़ा गया है। अन्य के लिए दबिश दी जा रही है।

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know