Top News

ई-संजीवनी एप को डाउनलोड कर डॉक्टर से ले परामर्श, वीडियो कॉल की भी सुविधा दी गई

उत्तर प्रदेश न्यूज21
तिर्वा (कन्नौज)। कोविड संक्रमण के दौरान अन्य मरीजों की परेशानी देखते हुए मेडिकल कालेज प्रबंधन ने ऑनलाइन ओपीडी शुरू की है। ई-संजीवनी एप को डाउनलोड कर डॉक्टर से तय समय पर परामर्श लिया जा सकेगा। वीडियो कॉल की भी सुविधा दी गई है।
सूबे की सरकार ने कोविड संक्रमण के दौरान अन्य बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को चिकित्सकीय लाभ पहुंचाने के लिए ई-संजीवनी एप के माध्यम से ओपीडी की शुरुआत करने के निर्देश दिए थे। सरकार के निर्देश पर राजकीय मेडिकल कालेज में ई-संजीवनी एप के माध्यम से ओपीडी की शुरुआत कर दी गई। सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि इस एप के माध्यम से रोगी या तीमारदार चिकित्सक से परामर्श ले सकते हैं।
ओपीडी सोमवार से शनिवार तक सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक की जाएगी। रोगी या तीमारदार को अपने मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर पर जाकर इस एप को डाउनलोड करना होगा।ई-संजीवनी एप लॉगिन करने के लिए मोबाइल पर आए ओटीपी को डालने के बाद ड्यूटी वाले चिकित्सक का विवरण आ जाएगा। रोग से संबंधित चिकित्सक पर क्लिक करने के बाद रोगी अपनी सूचना अपलोड कर सकेंगे।
वीडियो कॉल से भी परामर्श लिया जा सकता है। मेडिकल कालेज में इसकी शुरूआत हो गई है। रोगी और तीमारदार ई-संजीवनी एप के माध्यम से चिकित्सकीय परामर्श लेकर लाभ उठा सकते हैं। इन्हें ओपीडी के लिए मेडिकल कालेज आने की जरूरत नहीं है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم