Top News

बिसाहड़ा सपा नेता सुमित राणा के नेतृत्व में हुआ मास्क वितरण

उत्तर प्रदेश न्यूज21गौतम बुद्ध नगर:-मनोज तोमर
गौतमबुद्धनगर।जिला.में कोरोना वायरस के मद्देनजर अब ग्रामीण क्षेत्रो के लोग काफी सजग दिख रहे है । इसी क्रम में गौतम बुध नगर जिले के दादरी क्षेत्र के  गाँव बिसाहड़ा के बिसाहड़ा सपा नेता सुमित राणा   घर घर जाकर गांव वासियों जांच कर रहे हैं । पूरे गाँव की साफ सफाई की व सैनिटाइजर का छिड़काव किया। जिससे सभी वायरस नष्ट हो जाय और लोग सुरक्षित रहे । हलाकि इस दौरान गाँव मे सफाईकर्मी भी मौजूद रहे । लेकिन खुशी की बात यह है कि अब ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी साफ सफाई के महत्व को बेहतर समझने लगे है । साथ ही अपने क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर खुद साफ सफाई करने के लिए आगे आ रहे है ।  बिसाहड़ा सपा नेता सुमित राणा ने बिना झिझक के सब नालियों, व अन्य गंदे स्थानों की साफ सफाई की साथ ही कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए सभी लोग मास्क , सेनेटाइजर का प्रयोग कर रहे है । जिससे इस वायरस का फैलाव न हो सके वही बिसाहड़ा सपा नेता सुमित राणा ने बताया कि कोरोना वायरस जैसे महामारी को देखते हुए गांव में और भी किसी संक्रमित बीमारी का उपज ना हो इसी को देखते हुए गांव में दवा छिड़काव किया जा रहा है और गांव के लोगों को जागरूक किया जा रहा है जिससे बिना आवश्यकता घर से बाहर ना निकले और लोगों से कम से कम 2मीटर की दूरी बना कर रहे। और बिसाहड़ा सपा नेता सुमित राणा ने कहा कि गांव के लिए हर संभव मदद के लिए रात दिन तैयार हैं ! आज अपने गांव में ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि सब स्वास्थ्य रहे! आओ सब मिलकर हराये  कोराना को !! गाँव बिसाहड़ा में सचिन राणा के घर के सामने, आर्य पब्लिक स्कूल के समीप ओर पूरे गांव में घूम घूम कर आज सुबह 7 बजे  मास्क बाटे गए।पूरे गांव का भरपूर सहयोग मास्क वितरण कार्यक्रम में रहा।अगले चरण में ऑनलाइन डॉ० परामर्श ओर मास्क ओर ऑक्सिमिटर ओर थर्मामीटर बाटे जाएंगे।इस मौके पर संजय प्रधान , कृष्ण शिशोदिया, शेरू राणा, नितिन राणा, पुष्पेन्द्र सिंह, अमर सिंह BDC, ओम महेश सिंह,महैन्द्र शर्मा, प्रशान्त राघव, भीम राणा, संजू डीलर आदि लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم