उत्तर प्रदेश न्यूज21गौतम बुद्ध नगर:-मनोज तोमर
गौतम बुद्ध नगर:-ग्रेटर नोएडा के दादरी ब्लॉक के गुलावठी खुर्द गांव में एक बुजुर्ग युवक जिसको ब्लड कैंसर, हार्ट व एक किडनी जो कि 2007 से इन बीमारियों से ग्रस्त है। इसी बीमारी के इलाज के लिए उनके पास जो उनकी जमा पूंजी थी और उसके साथ-साथ उनकी जो जमीन थी वह सब इस इलाज में बिक गई पर वह पूरी तरह से ठीक नहीं हो पाए। गुलाब की खुर्द गांव के धर्मपाल शर्मा जो कि काफी लंबी बीमारी से जूझ रहे हैं जिन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार से कई बार गुहार लगाई पर सरकार द्वारा लखनऊ से पैसा तो सैंक्शन हुआ पर आज तक उनको एक रुपए सरकार की तरफ से बीमारी के लिए नहीं मिला। 2019 में सचिव द्वारा डेढ़ लाख रुपए धर्मपाल शर्मा के लिए लखनऊ से सैंक्शन हुए पर धर्मपाल शर्मा का कहना है कि जो इलाज के लिए सरकार ने पैसे भेजे थे वह हॉस्पिटल के अकाउंट में पहुंचे ही नहीं इसलिए धर्मपाल शर्मा ने फिर से जिलाधिकारी व मुख्य सचिव से इसकी शिकायत की है। इसी के चलते इनकी घर की स्थिति ज्यादा ठीक ना होते हुए धर्मपाल शर्मा ने फिर से उत्तर प्रदेश सरकार से अपने इलाज की सरकारी खाते से कराने की मांग की है जिससे उनका जीवन यापन ठीक हो सके।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know