Top News

*मैथ्स ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्र को मिला सिल्वर मैडल*

*मैथ्स ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्र को मिला सिल्वर मैडल*
घनश्याम सिंह
वरिष्ठ संवाददाता 
लखनऊ,  सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस के कक्षा-1 के मेधावी छात्र अथर्व अग्रवाल ने इण्टरनेशनल सोसाइटी फाॅर ओलम्पियाड (आई.एस.एफ.ओ.) के तत्वावधान में आयोजित मैथ्स ओलम्पियाड में सिल्वर मैडल अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी  हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश-विदेश के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपने ज्ञान-विज्ञान का प्रदर्शन किया जिसमें कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस के इस मेधावी छात्र ने सिल्वर मैडल अर्जित किया। भावी पीढ़ी में विज्ञान व गणित के प्रति गहन अभिरूचि विकसित करने के उद्देश्य से यह ओलम्पियाड प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. में वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास किये जा रहे हैं, यही कारण है सी.एम.एस. छात्र राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार उपलब्धि अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।
फ़ोटो:

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने