Top News

33 सेंटरों पर टीकाकरण अभियान मेंकुल 620 लाभार्थियों ने कराया टीकाकरण

उत्तर प्रदेश न्यूज21
औरैया। टीकाकरण अभियान में गुरुवार को कुल 620 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या में इजाफा नहीं हो रहा है।
नोडल अधिकारी डॉ अशोक कुमार ने बताया कि गुरुवार को 33 सेंटरों पर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलाया गया। जहां कुल 620 लाभार्थियों का टीकाकरण कराया गया। 564 लाभार्थियों ने पहला और 56 लाभार्थियों ने दूसरा टीका लगवाया। बताया कि टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए टीमें घर-घर जा रहीं हैं। जल्द ही इसका असर टीकाकरण अभियान पर पड़ेगा।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم