Top News

मौसम विभाग का 3 मई से 7 मई तक आंधी और बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश न्यूज21
लखनऊ : एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। अब यूपी में मौसम करवट बदलेगा। मौसम विभाग का अलर्ट है कि आने वाली सात तारीख तक पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधियों के साथ बारिश हो सकती है। आकाश में बिजली चमकने की घटने भी होने की संभावना है। राजधानी लखनऊ में 3 मई से 7 मई तक आकाश में बादल छाए रहेंगे। और संभावना है कि यूपी की राजधानी लखनऊ के आस-पास के कई जिलों में यह बादल जमकर बरसें।
हफ्ते में तीन चार बार बदलेंगे हालात :- यूपी में इन पांच दिनों में तापमान तो 40 के आसपास या इससे अधिक हो सकता है पर बारिश और आंधी की वजह से धूप के तेवर ढीले पड़ने के आसार हैं। मौसम बुलेटिन के अनुसार, लखनऊ में रविवार को आसमान साफ रहेगा और तापमान 40 और 24 डिग्री के आसपास रहने के आसार हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि, हफ्ते में तीन चार बार ऐसे हालात से इनकार नहीं किया जा सकता है। वैसे संभाल कर रहें।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم