Top News

अजीतमल में 2 दिन से घर में पड़ा था रिटायर्ड सूबेदार का शव,परिवार में आपसी संबंध विच्छेदव विवाद का था मामला

उत्तर प्रदेश न्यूज21

औरैया । कई बार समाज में ऐसे बाकये सामने आते हैं जो मानवता को तार-तार करते नजर आते हैं साथ ही इंसान के इंसान होने पर सवाल उठाते हैं। ऐसा ही एक मामला औरैया जिले के अजीतमल थाना क्षेत्र से सामने आया। यहां बेटे और परिवारी जनों ने 90 वर्षीय रिटायर्ड सूबेदार से मुंह मोड़ रखा था। बुजुर्ग की मौत हुई तो उनसे संबंध विच्छेद कर दूर रह रहे बेटे अंत्येष्टि के लिए राजी नहीं थे। बताया जाता है कि बुजुर्ग खाना पड़ोसियों से लेकर खाते थे। 2 दिन से खाना लेने वह नहीं पहुंचे तो पड़ोसियों ने घर में जाकर देखा तो रिटायर्ड सूबेदार मृत पड़े थे। अंत्येष्टि के लिए कोई आगे नहीं आ रहा था तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। अजीतमल कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।अजीतमल के मोहल्ला शास्त्री नगर में रहने वाले दिवंगत रिटायर्ड सूबेदार 90 वर्षीय प्रहलाद सिंह की सम्मान सहित अंत्येष्टि के लिए पुलिस टीम ने ना केवल सामग्री जुटाई बल्कि बुजुर्गों के बेटे को खोजा और उसे समझा-बुझाकर उसके हाथों रिटायर्ड सूबेदार की सम्मान सहित अंत्येष्टि कराई। इस घटना के सामने आने के बाद हर कोई यहां बुजुर्ग के बेटे व परिजनों को कोस रहा था वही पुलिस की शान में कसीदे पढ़ रहा था। लोग कह रहे थे जिसे बचपन में लाल प्यार से पाला सिर आंखों पर बैठाया वह पिता की अंत्येष्टि के लिए भी तैयार नहीं था और संबंध विच्छेद करके जिम्मेदारी से मुंह मोड़ कर दूर रह रहा था भला हुआ अजीतमल पुलिस का जिसने देश की सेवा करने वाले रिटायर्ड सूबेदार का सम्मान सहित अंतिम संस्कार करा दिया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم