उत्तर प्रदेश न्यूज21
दिबियापुर । थाना क्षेत्र के अमरपुर गांँव के पास गुरुवार को पिकअप पलटने से उस पर सवार चार मजदूर घायल हो गये। घायलों में सभी मजदूर रेलवे फ्रंट कॉरिडोर में आर्थिंग जोड़ने का कार्य करते हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल चिचौली में भर्ती कराया।दिबियापुर से कंचौसी आ रहे सात मजदूर एक ही पिकअप में सवार होकर रेलवे फ्रंट कॉरिडोर न्यू कंचौसी रेलवे स्टेशन क्षेत्र में तारो में आर्थिंग जोड़ने काम करने जा रहे थे। दिबियापुर से कंचौसी की तरफ आ रही पिकअप ऑटो को बचाने की वजह से अनियंत्रित होकर पलट गई।पिकअप पलटते ही चार मजदूर नीचे दब गये। मजदूर चीखने चिल्लाने लगे। आस पास के लोगों ने वाहन में फंसे सभी को एक-एक कर बाहर निकाला। घटना की जानकारी लोगों ने कंचौसी चौकी पुलिस को देने के साथ ही एंबुलेंस को भी बुलाया। पिकअप पलटने से अंकित , विशाल , धर्मेन्द्र , शशांक सभी माखनपुर शिकोहाबाद के निवासी है।इनमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को एंबुलेंस से सौ शैय्या अस्पताल सीएचसी ले जाया गया।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know