Top News

कोरोना टीकाकरण करवाने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेला में उमड़े क्षेत्रीय जन

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता घनश्याम सिंह
■स्वास्थ्य कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर सबका टीकाकरण किया

औरैया:कोरोना टीकाकरण करवाने के लिए  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेला में  क्षेत्रीय जनता की भारी भीड़ उमड़ी।उ. प्रदेश सरकार के आदेश पर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी औरैया डॉ अर्चना श्रीवास्तव के निर्देशन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेला में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को सोमवार से शनिवार तक प्रत्येक दिन कोरोना टीकाकरण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिसके तहत आज यहाँ 150 लोगों का टीकाकरण किया गया जो अभी तक किसी एक दिन में हुए टीकाकरण का सबसे अधिक रिकॉर्ड है. इसके पीछे लोगों की जागरूकता के साथ साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेला के स्टाफ द्वारा लोगों के प्रति सराहनीय व्यवहार एवं अच्छा वातावरण उपलब्ध कराया जाना है,
इस अवसर पर डा. चन्द्रशेखर अधीक्षक, डॉ सिद्धार्थ कुमार, डॉ श्याम नरेश दुबे, डॉ घनश्याम गुप्ता, श्वेता गुप्ता सी एच ओ, आरती, सिया गौतम ए एन एम, संजय यादव एवं समस्त क्षेत्रीय आशा बहुएं एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कड़ी मेहनत कर क्षेत्रीयजनों को टीकारण कराया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने