उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव आते ही गांवों में अवैध रूप से शराब खपाने का काम शुरू हो गया है। सोमवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने प्रधान पद के दावेदार की कार से मिलावटी शराब के क्वार्टर व यूरिया बरामद की है। प्रत्याशी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
एरवाकटरा थाना क्षेत्र के गांव गाजीपुर से प्रधान पद के उम्मीदवार मनोज कुमार व दीपेश कुमार जाटव की कार से पुलिस ने रविवार रात चेकिंग के दौरान कुदरकोर्ट मोड़ के पास शराब के 162 क्वार्टर व 250 ग्राम यूरिया बरामद की। पुलिस ने कार को भी कब्जे में लिया है। एसपी अपर्णा गौतम ने कहा कि चुनाव में गलत हथकंडे अपनाने वालों पर पुलिस की सख्त निगाह है। कोई भी व्यक्ति चुनाव संबंधी चुनाव आयोग के निर्देशों की अवहेलना करता मिला तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know