Top News

वसुंधरा गांव में पुलिस प्रशासन के साथ पैदल मार्च करती सीआरपीएफ फोर्स

उत्तर प्रदेश न्यूज21

●अराजक तत्वों के हौसले पस्त

दिबियापुर। बुधवार को आगामी ग्राम पंचायत क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत के चुनावों को देखते हुए जिला प्रशासन ने सीआरपीएफ के साथ क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र नाथ यादव दिबियापुर प्रभारी रामसहाय पटेल के साथ ग्राम उमरी, ककराही , जमुहा ,वसुंधरा आदि ग्रामों में अराजक तत्व एवं चुनाव को प्रभावित करने वाले उद्दंडॉ के लिए मापदंड तय किए और सीआरपीएफ के साथ गश्त करके उनके हौसले पस्त करते हुए सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने कहा कि आगामी चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ना ही किसी को करने दी जाएगी उन्होंने कहा कि अगर चुनाव में गड़बड़ी करने की किसी ने कोशिश की तो उनकी खैर नहीं उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं प्रदेश सरकार की मंशा है कि ग्राम पंचायत क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हो और निष्पक्ष तरीके से वोटिंग होकर जनता के सुख-दुख एवं समर्थन को जाना जाए.उन्होंने कहा कि वोटर को किसी भी प्रत्याशी ने धमकाने एवं प्रलोभन देने की कोशिश की तो उसकी खैर नहीं होगी उन्होंने कहा कि वोटर स्वच्छंद तरीके से अपना मत देकर अपने चहेते प्रत्याशी को जीताएगा वही सीआरपीएफ के कमांडर ने बताया कि उनका उद्देश्य है कि शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव को संपन्न कराना और अराजक तत्वों को उनके स्थान पर पहुंचाना उनका कर्तव्य भी है और लोकतंत्र की मांग भी है इस मौके पर थाना क्षेत्र के करीब 1 सैकड़ा जवान एवं सीआरपीएफ की एक टुकड़ी ने पूरे क्षेत्र गांव का भ्रमण किया और लोगों को संदेश दिया कि भय मुक्त समाज के साथ भयमुक्त वोटिंग भी होगी और किसी भी प्रकार की अगर कोई समस्या पैदा करता है तो उसके लिए जिला प्रशासन सख्ती से पेश आएगा
इनसेट....
औरैया।पुलिस अधीक्षक औरैया अपर्णा गौतम के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत पुलिस व सीआरपीएफ गश्त कर रही है बुधवार को दिबियापुर के अधिकांश गावो में पुलिस ने गस्त कर ग्रामवासियों से बिना भय व कोरेना के नियमो का पालन करते हुते मतदान करने की अपील की थी ,वही गुरुवार को भी क्षेत्राधिकारी सदर औरैया सुरेन्द्र नाथ सिंह यादव द्वारा कोतवाली औरैया के अंतर्गत ग्राम भरसेन, क्योटरा ,भंडारीपुर व क्षेत्राधिकारी अजीतमल प्रदीप कुमार ने थाना क्षेत्र अयाना में फ्लैग मार्च कर संवेदनशील/अति संवेदनशील बूथों का भ्रमण किया। सभी को कोरोना गाइड लाइन का पालन करने हेतु जागरुक करते हुए सुरक्षा का पूर्ण विश्वास दिलाया जा रहा है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने