Top News

भाजपा उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य सलिल विश्नोई के छोटे भाई (दिवंगत)समीर विश्नोई द्वारा औरैया जिले के लिये बहुत अतुल्य योगदान रहा,कुछ झलक...

उत्तर प्रदेश न्यूज21

औरैया। औरैया जनपद एवं कानपुर के प्रमुख समाजसेवी मूल रूप से औरैया निवासी समीर विश्नोई का सोमवार सुबह असामयिक निधन हो गया। कानपुर में ही उनकी अंत्येष्टि की गई। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य सलिल विश्नोई के छोटे भाई समीर विश्नोई औरैया में कई शिक्षण संस्थाओं के मंत्री प्रबंधक का दायित्व संभाल रहे थे। मूल रूप से औरैया निवासी समीर विश्नोई समाजसेवी शिक्षाविद स्वर्गीय श्री गोविंद विश्नोई के छोटे पुत्र थे। पिछले काफी समय से वे कानपुर में आवास बनाकर रह रहे थे लेकिन औरैया से उनका लगातार जुड़ाव रहा है। पिछले साल एक मार्च को उन्हें औरैया के प्रतिष्ठित तिलक महाविद्यालय की प्रबंध समिति का निर्विरोध मंत्री प्रबंधक चुना गया था। विवेकानंद श्री कृष्ण सहार गौशाला के मंत्री रहे समीर विश्नोई ने पिछले साल अपने पिता की स्मृति में आवास विकास परिसर औरैया में एसजीबीएम तिलक एजुकेशन एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल की स्थापना की थी। कई शिक्षण संस्थाओं का संचालन करने वाली संस्था तिलक बाल विद्यालय के दायित्वों का भी समीर विश्नोई लंबे समय से बखूबी निर्वहन कर रहे थे।औरैया के साथ-साथ औद्योगिक नगर दिबियापुर से भी उनका जुड़ाव रहा है, यहां सहायल रोड नहर तिराहे पर स्थित पंचमुखी शिव मंदिर में विशिष्ट अनुष्ठान के लिए समीर परिवारी जनों के साथ लगातार आते रहे हैं। समीर विश्नोई के निधन की खबर पर औरैया व दिबियापुर में शोक की लहर व्याप्त हो गई। तिलक महाविद्यालय, तिलक इंटर कॉलेज, तिलक बाल विद्यालय व अन्य संस्था में उनके निधन पर शोक व्यक्त किया गया। तिलक महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अनिल गुप्ता उपमंत्री प्रबंधक सुधाकर त्रिपाठी वरिष्ठ उपाध्यक्ष वेद प्रकाश आर्य, सदस्य कृपाल जी शुक्ल, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज दिबियापुर के प्रबंधक राघव मिश्र, वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र सिंह तोमर, वरिष्ठ पत्रकार पुष्पक शुक्ला, दिबियापुर के नरेंद्र कुमार विश्नोई चीनी आदि ने उनके निधन पर शोक जताया है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने