उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
बल्लबगढ़:बॉक्सिंग एसोसिएशन फरीदाबाद के महासचिव उमाशंकर शर्मा के नेतृत्व में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक नेहा राठी का बल्लबगढ़ में पोस्टिंग होने पर फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया l
एसोसिएशन के महासचिव उमाशंकर शर्मा ने बताया कि नवनियुक्त थाना प्रभारी नेहा राठी की कार्यशैली महिलाओं के लिए प्रेरणा दायक है इन्होंने अपने जीवन काल में संघर्ष कर विभिन्न स्तर के अवार्ड जीते हैं कुश्ती में हरियाणा कुमारी रही है और मुख्य रूप से भारत केसरी के अलावा भीम अवार्ड अर्जुन अवार्ड जैसे अवार्ड से सम्मान प्राप्त कर चुकी है। उन्होंने अपने जीवन काल में देश प्रदेश और पुलिस विभाग का नाम रोशन किया है खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने पा रही सरकार ने सम्मान स्वरूप उन्हें पुलिस अधिकारी भर्ती किया था l
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know