उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
हरियाणा:अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर एमपी सिंह ने बताया की देश के अधिकतम प्रदेशों में ट्रस्ट के पदाधिकारियों के द्वारा जल बचाओ जीवन बचाओ पर कार्य किया जा रहा है तथा क्षेत्रीय निवासियों को जल की महत्वता के बारे में बताया जा रहा है कि अब जल के प्रति जागरूक नहीं हुए तो आने वाली पीढ़ी को जल नहीं मिल पाएगा ठीक इसी प्रकार से जो अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट ने संकल्प लिया है कि पूरे देश में पॉलिथीन के प्रयोग पर अंकुश लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है उनको पॉलिथीन के दुष्प्रभावों के बारे में गंभीरता से बताया जा रहा है कि पॉलिथीन की वजह से पृथ्वी माता को पानी नहीं मिल पा रहा है जिससे भूमि का स्तर गिरता जा रहा है और हम भारतवासियों को मीठा पानी भी नहीं मिल पा रहा है पॉलिथीन की वजह से अधिकतम भूमि खेती करने योग्य नहीं रही है तथा जिसको हम घुमाता कहते हैं भोजन के अभाव में वह भी पॉलिथीन खाकर बीमारी ग्रसित हो रही है और जब डॉक्टर उसका ऑपरेशन करते हैं तो उसमें से 70 , 80 किलो पॉलिथीन निकलती है जो कि हम सभी भारत वासियों के लिए अशोभनीय है अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट की महिलाएं नारी सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही हैं तथा झुग्गी झोपड़ी और गांव देहात में रहने वाली महिलाओं को उनके अधिकार और कर्तव्यों के बारे में जागरूक कर रही हैं डॉ एमपी सिंह ने बताया कि उक्त जागरूकता कार्यक्रम 75 सप्ताह तक लगातार चलते रहेंगे ताकि अधिकतम लोगों को जागरूक किया जा सके क्योंकि जागरूकता के द्वारा ही बेहतर परिणाम लाए जा सकते हैं।डॉ एमपी सिंह ने कहा कि अभी कोरोना काल चल रहा है इसलिए हमारी संस्था के सभी पदाधिकारी डोर टू डोर जाकर लोगों को समझा रहे हैं भीड़ इकट्ठे करके कोई भी कार्यक्रम नहीं कर रहे हैं ताकि कोरोना को मौत दी जा सके और सरकार की गाइड लाइन ओं की पालना की जा सकती 2 गज की दूरी मास्क है जरूरी का भी विशेष प्रचार और प्रसार कर रहे हैं।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know