Top News

पुलिस अधीक्षक अर्पणा गौतम के निर्देशन में जनपद औरैया में चला मास्क चेकिंग,मास्क वितरण अभियान

■कोविड-19 के प्रति जागरूक किया पुलिस कर्मियों ने

उत्तर प्रदेश न्यूज21घनश्याम सिंह
औरैया:पुलिस अधीक्षक अर्पणा गौतम के निर्देशन में जनपद औरैया में चला  मास्क  चेकिंग  मास्क वितरण अभियान चलाया गया।
पुलिस अधीक्षक औरैया  अपर्णा गौतम के निर्देशन में जनपद औरैया के समस्त थाना औरैया,बिधूना,बेला,
फफूंद,अयाना, अजीतमल के प्रभारियों/थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में मास्क चेकिंग व मास्क वितरण अभियान चलाया गया, इस मौके पर पुलिसकर्मियों ने राहगीरों व नागरिकों को कोविड 19 के बारे में जागरूक करते हुए उन्हें सावधानियां बरतने के लिए कहा और बताया कि वे आने-जाने में मास्क का अवश्य प्रयोग करें इस दौरान पुलिस कर्मियों ने आम नागरिकों को सलाह दी कि वे आवश्यक कार्य से ही बाहर आए जाएं उन्होंने बताया कि कोविड-19 के प्रभाव से बचने के लिए मास्क लगाना, दूरी बनाए रखना, अनावश्यक घूमने से परहेज करना,बहुत लाभकारी है उन्होंने कहा कि कोविड-19 के प्रभाव से बचने के लिए संयम बरतना है तथा टीके लगवाना अनिवार्य है, कोविड-19 के संबंध में मास्क लगाकर घूमने के बारे में समझाया गया कि मास्क लगाने से कोरोना वायरस के कुप्रभाव से बचा जा सकता है इसके अलावा  की धूल, मिट्टी तथा  प्रदूषित  वायु से भी रक्षा होती है, इस  दौरान पुलिस द्वारा मास्क वितरण भी किये गये तथा व्यक्तियों से अपील की गई बिना मास्क घर से बाहर न निकले कोविड-19 से बचाव के संबन्ध में जानकारी देते हुये आवश्यक विधिक कार्यवाही भी की गयी ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم