■कोविड-19 से खुद बचें व दूसरों को बचाएं--अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान
औरैया:जनपद के अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक ने कोविड-19 व पंचायत चुनाव की गाइड लाइन के अनुपालन के सम्बंध में बेला थाने में सम्भ्रांतजनों की बैठक की।
बैठक को संबोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान ने कहा कि कोविड-19 के प्रति लोगों में जागरूकता नहीं है,जिससे स्थिति
खराब हो रही है,इस समय कोविड-19 से बचने के लिए सबको जिम्मेदारी निभानी है,सभी प्रत्याशियों को कोविड 19 की गाइड लाइन का पालन करना है,उन्होंने कहा कि जुलूस व भीड़भाड़ नहीं करनी है,आप सभी लोग वैक्सीनेशन कराएं क्यों कि कोरोना की दर बढ़ रही है आप अपना ख्याल रखें व दूसरों को भी बचाएं,सलाह दी कि प्रत्येक व्यक्ति सेनेटाइजर व मास्क का प्रयोग करे, यदि गांवों में कोई प्रत्याशी नशीले पदार्थो को वितरित करे व किसी प्रकार का प्रलोभन दे,तो तुरंत शिक़ायत करें ,कहा कि किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर बख्शा नहीं जाएगा,उन्होंने पुलिस को अराजक तत्त्वों के विरुद्द कार्यवाही करने के निर्देश दिए,जिला पंचायत प्रत्याशियों को नियम विरुद्ध प्रचार वाहन न चलाने की हिदायत दी,बैठक को अपर पुलिस अधीक्षक शिष्य पाल ने संबोधित करते हुए कहा कि देश ही नहीं दुनियां में कोरोना की बीमारी बढ़ रही हैं, हमें सजगता व सावधनी बरतनी है,कहा कि जो भी चुनाव आचार संहिता का उलंघन करेगा तो उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी,इस मौके पर अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक ने सम्भ्रांतजनों की शिकायतें भी सुनीं, बैठक में समस्त पुलिस स्टाफ,ग्राम पंचायत व जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी व संभ्रातजन उपस्थित रहे।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know