उत्तर प्रदेश न्यूज21 कानपुर देहात रसूलाबाद
●चौकी प्रभारी अनिलेश यादव ने कहा गुंडई मवाली नहीं फटक पाएंगे अराजकता कतई नहीं होगी
रसूलाबाद कानपुर देहात: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के मतदान को भय मुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में कराने के उद्देश्य को लेकर असाल गंज चौकी प्रभारी अनिलेश यादव के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ क्षेत्र के दर्जनों गांव में पैदल मार्च निकाला गया ।असालत् गंज चौकी प्रभारी अनिलेश यादव ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह से निष्पक्ष मतदान कराने को लेकर जनता के साथ खड़ी है ।उन्होंने लोगों को यह भी बताया कि असामाजिक तत्वों की सूचना मिलने पर इसकी खबर तत्काल चौकी पुलिस को दे ।पुलिस द्वारा लगातार पैदल मार्च निकाले जाने से लोगों में विश्वास भी बढ़ रहा है ।
चौकी प्रभारी ने कहा कि मेरे क्षेत्र में शांति पूर्ण मतदान में किसी ने भी अराजकता फैलाने की कोशिश की तो उस व्यक्ति के खिलाफ ऐसी शख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी कि उसकी पीढियां भी याद करेंगी ।
उन्होंने जनता से शांति पूर्ण व भय मुक्त माहौल में मतदान करने की अपील की ।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know