Top News

सौरभ त्यागी द्वारा लिखे लेख में देखें प्रत्याशी जीत के लिए क्या क्या कर रहे

वोटरों को लुभाने में लगे प्रत्याशी अपना रहे नए-नए हथकंडे।


*सौरभ त्यागी की कलम से*


तीसरे चरण में कुछ ही दिन शेष बचे हैं ऐसे में जिला पंचायत क्षेत्र पंचायत और प्रधान पद के प्रत्याशी जनता को लुभाने के नए-नए तरीके अपना रहे कोई पैसा देकर वोट अपनाना चाहता है तो कोई कुछ और से इस समय जनता से ऐसे ऐसे वादे किए जा रहे हैं जो शायद ही पूरे हो अभी कुछ दिनों पहले जब हमारी टीम में भ्रमण कर एक गांव का जायजा लिया तो पता लगा कि वहां एक प्रत्याशी सभी ग्रामीणों में फ्री पेप्सी ठंडा बांटते देखें जब उनसे इसकी वजह पूछी तो उन्होंने बताया की ना तो हम न बोट खरीदेंगे और ना ही गुमराह करने वाले बातें करेंगे हम तो केवल गांव के बच्चों और औरतों की तरफ ध्यान देंगे जिससे उन्हें भी लगेगी हम आगामी चुनाव के बाद उनका ख्याल रखेंगे और बात ठंडा बांटने की है तो गर्मी का मौसम है हर घर में इसे लेकर जा रहे है जिससे घरवालों से चुनावी मुद्दे के बारे में बात भी होती है और बच्चों को खुशी भी मिलती है । जब संडे को लेकर औरतों से उनके मन की बात पूछी तो उन्होंने जो जवाब दिया वह है हैरान करने वाला था उनका कहना था कि प्रत्याशी युवकों को मुर्गा दारू खिलाकर गुमराह करते हैं लेकिन यह एक ऐसे उम्मीदवार है जो घर के अन्य सदस्यों का भी ख्याल रखते हैं इससे ना तो घर में पति पत्नी के झगड़े होंगे और ना ही बच्चों को अपने पिता की डांट खानी पड़ेगी अन्य प्रत्याशी जो दारू पिलाते हैं उसके बाद शाम को आकर घर में जो कलह होता उससे तो ऐसा लगता है कि जैसे चुनाव कभी भी ना आए क्योंकि आदमियों को तो चुनाव में फ्री की पीने की आदत हो जाती है जिसका खामियाजा शाम को उनके परिवार को भुगतना पड़ता है। इस चुनावी सफर में प्रत्याशियों द्वारा जनता को अपनी ओर आकर्षित करने के अनोखे तरीके देखने को मिल रहे हैं यह तो वक्त ही बताएगा कि किस प्रत्याशी ने कितना खर्च कर जीत हासिल होती है किस प्रत्याशी को हार का मुंह देखना पड़ेगा। क्योंकि तीसरे चरण के चुनाव में कुछ दिन शेष बचे हैं 26 अप्रैल को चुनाव होने के बाद सभी की किस्मत बैलट बॉक्स में कैद हो जाएगी उसके बाद लोग नतीजा आने के इंतजार में बेसब्र रहेंगे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने