Top News

कोरोना टीकाकरण करवाने के लिये लोगो ने दिखाई सतर्कता

उत्तर प्रदेश न्यूज21
औरैया:मालूम हो कि उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश पर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी औरैया डॉ. अर्चना श्रीवास्तव के निर्देशन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेला में 150 महिला व पुरुषों ने कोरोना वैक्सीन के टीके लगवाए। 45 वर्ष व 45 वर्ष से अधिक के लोगों को सोमवार से शनिवार तक प्रत्येक दिन कोरोना टीकाकरण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है।जिसके तहत सोमवार को 150 लोगों के वैक्सीन लगी सामाजिक लोगों के प्रचार-प्रसार से यहां पर महिला व पुरुष एकत्रित हुए और वैक्सीनेशन में अपना टीकाकरण करा कर प्रसन्नता जाहिर की। इसके पीछे लोगों की जागरूकता के साथ-साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेला के स्टाफ द्वारा लोगों के प्रति सराहनीय व्यवहार एवं अच्छा वातावरण उपलब्ध कराया जाना है । डॉ. सिद्धार्थ, आरती, सिया गौतम एएनएम, संजय यादव एवं समस्त क्षेत्रीय आशा बहुएं एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री उपस्थित रहीं।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم