उत्तर प्रदेश न्यूज21
औरैया: कोरोना से बचाव के लिए शनिवार रात आठ बजे से कर्फ्यू लग गया। शहर की सड़कों पर पुलिस का पहरा लग गया। आने-जाने वाले लोगों को रोककर पुलिस ने पूछताछ की। देर रात तक गुलजार रहने वाले बाजारों में सन्नाटा छाया रहा। शाम से ही पुलिस अधिकारी लोगों को आठ बजे तक दुकानें और प्रतिष्ठान बंद करने के निर्देश देते नजर आए। डीएम व एसपी ने भी जायजा लिया। दिबियापुर रोड, सुभाष चौक, कानपुर रोड, फफूंद रोड की सड़के सुनसान दिखीं।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know