उत्तर प्रदेश न्यूज21
गौतमबुद्ध नगर: कोरोना वायरस अपना कहर बरपा रहा है. आए दिन बड़ी संख्या में मरीज कोरोना वायरस का शिकार हो रहे हैं. शनिवार के आंकड़ों के मुताबिक गौतमबुद्ध नगर में कोरोना संक्रमण के 493 नए मामले सामने आए हैं. वहीं मरने वालों की संख्या 101 तक पहुंच गई हैं. सहायक पुलिस आयुक्त अंकिता शर्मा, थाना फेस-2 के थानाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय सहित 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं.
वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और जिला प्रशासन की ओर से तैनात सैकड़ों कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं. जिला पंचायत चुनाव में ड्यूटी में तैनात कई कर्मचारी भी कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं. यहां तक की नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के 20 से ज्यादा कर्मचारी और अधिकारी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं.
गौतमबुद्ध नगर में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की कुल संख्या अब 29 हजार से ऊपर हो गई है. कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का हाल बेहाल है. उन्हें यहां के सरकारी और निजी अस्पतालों में उपचार के लिए बेड नहीं मिल रहा है. लोग मरीजों को लेकर एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल में भटक रहे हैं.
रिपोर्ट के लिए लंबा इंतजार
यहां तक की लोग RT-PCR की टेस्ट रिपोर्ट के लिए भी कई कई दिन तक इंतजार कर रहे हैं. हालात इतने भयावह हैं जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए.
उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 27,357 मामले सामने आए हैं. लखनऊ 5,913 मामलों के साथ टॉप लिस्ट में है. जबकि इतने ही समय में 120 लोगों की जान गई है. सिर्फ लखनऊ में पिछले 24 घंटे में 36 कोरोना संक्रमित लोगों की जान गई है.कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा है कि यूपी में 10 दिन के अंदर कोरोना संक्रमण सात गुना हो गया. अब ये गांवों की ओर भी बढ़ रहा है. शहरों में टेस्ट की भयानक कमी है और उनमें से आरटी-पीसीआर आधे से भी कम हो रहा है. बाकी एंटीजन टेस्ट हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, बनारस, इलाहाबाद में भी टेस्ट में वेटिंग है. प्रियंका ने ट्वीट में कहा कि अगर प्रदेश को बचाना है तो अधिकतम आरटी-पीसीआर करिए. यूपी के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल कोरोना पॉजिटिव, शुरुआती लक्षण नजर आने पर नवनीत ने कोरोना टेस्ट कराया था. कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद नवनीत सहगल होम आइसोलेशन में चले गए हैं.गौरतलब है कि लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश खुद भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्री भी कोरोना की चपेट में हैं. यूपी में कोरोना के कारण हालात खराब हैं. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 27 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं.
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know