उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता घनश्याम सिंह
■महिला स्टाफ ने कड़ी मशक्कत कर सबका टीकाकरण किया
औरैया:जनपद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेला में कोविड-19 के टीके लगवाने के लिए क्षेत्रीय ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी।इस मौके पर स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने क्षेत्रीय जनों को कड़ी मशक्कत कर कोविड-19 से बचाव के टीके लगवाए,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेला के चिकित्सा अधिकारी डॉ सिद्धार्थ के निर्देशन में श्याम नरेश दुवे,घनश्याम दास गुप्ता,राजीव पाल फार्मासिस्ट,धर्मेंद्र सिंह,संजय यादव के सहयोग से श्वेता गुप्ता एमओसीएच, आरती देवी, सियादेवी एएनएम आदि महिला स्टाफ ने उपस्थित समस्त क्षेत्रीय जनता को कोविड-19 के टीके लगाए इस मौके पर क्षेत्रीय लोगों ने टीकाकरण के बाद राहत की सांस ली, मौके पर उपस्थित मल्हौसी के संभ्रांतजन प्रकाश चंद श्रीवास्तव, गिरीश चंद्र गुप्ता,शिवनंदन सिंह, बेला के मुन्नू लाल, प्रमिला सिंह, जी एस सिंह व तमाम अन्य लोगों ने बताया कि कोविड 19 के बचाव के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों के सहयोग से महिला स्टाफ द्वारा बड़ी ही सुविधाजनक ढंग से टीके लगाए गए,रविवार के कारण स्वास्थ्य केंद्र में भारी भीड़ उमड़ी पर श्वेता गुप्ता एमओसीएच, आरती देवी एएनएम, सियादेवी एएनएम आदि महिला स्टाफ ने कड़ी मशक्कत कर सबका टीकाकरण किया और किसी को निराश नहीं जाने दिया।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know