Top News

औरैया में कमरे में फाँसी के फंदे पर लटका मिला कक्षा10 की छात्रा का शव,शुसाईट नोट में लिखी ये बात...

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
कानपुर:औरैया के बाबरपुर कस्बे के मोहल्ला अशोक नगर में कमरे की छत के कुंडे से एक किशोरी का शव फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। फंदे से शव को नीचे उतार पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।पुलिस के अनुसार घटना रविवार देर रात की है। किशोरी मोहल्ला अशोक नगर निवासी पारुल गुप्ता पुत्री शिवरतन गुप्ता थी। जो कस्बे के एक स्कूल में हाईस्कूल की छात्रा थी। पीडि़त पिता के अनुसार वह ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। वह पूरे परिवार सहित आंगन में सो रहा था।रविवार की देर रात रात वह बिना बताए आंगन से कमरे में चली गई। सोमवार सुबह कमरे में उसे उठाने पहुंची उसकी मां ने फंदे से उसे लटका देख चिल्ला दिया।शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग भी पहुंचे। कोतवाली निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि पीडि़त पिता की ओर से दी गई सूचना पर कोतवाली से स्टाफ भेजा गया था। फंदे से लटक रहे शव को नीचे उतार पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना स्थल से सुसाइड नोट मिला है। जिसे कब्जे में ले लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल, सुसाइड नोट में परिवार के किसी भी सदस्य को जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है।
ये लिखा सुसाइड में
मैं जो कुछ भी कर रहीं हूं अपनी मर्जी से कर रहीं हूं। इसमे मेरे मम्मी पापा और भाई-बहन का कोई कसूर नहीं है, मेरे जाने के बाद उनको परेशान न किया जाए।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने