रिपोर्ट सौरभ त्यागी
कुठौंद (जालौन) लोधेश्वर महादेव की, यात्रा के प्रमुख महंत श्री भैरव लाल गुप्ता ने बताया कि विगत 30 वर्षों से चैत्र माह के महाशिवरात्रि पर्व में कावड़ियों की पैदल यात्रा जाती हैं, कावड़ियों की महारैली आज शाम 4:00 बजे स्थान मेन रोड पुलिस चौकी शंकरपुर से निकली..!! जिसमें श्री शिवहरे परिवार शंकरपुर ने सभी शिव भक्तों का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया !!
एवं ग्राम चौथ से कावडियों की महारैली निकली जिसमे ग्राम के लगभग 25 लोग अपनी अपनी कावड़ को लेकर लोघेश्वर महादेव के लिये रवाना हुये जिसमे हमारे छोटे एवं बड़े भाइयों ने भाग लिया और शाहस दिखाया कि हम भी बोले बाबा के पास ज सकते है कुछ बच्चे 18 वर्ष से कम उम्र के भोले बाबा पर कावड़ को चढ़ाने गए जिसमें ग्राम चौथ और शंकरपुर के लोगों ने कावड़ियों की महारैली को अंतिम स्थान पर छोड़कर उन्हें फूल माला पहनाकर विदा किया
जिसमें पुलिस चौकी शंकरपुर (SI)श्री अतुल राजपूत जी एवं उनके सभी पुलिस स्टाफ ने यातायात मैं अपना अहम योगदान दिया..!!
ग्राम के नवयुवक सामाजिक कार्यकर्ता श्री महेंद्र गुप्ता एवं ग्रामीणों का अहम योगदान रहा.!!

إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know