Top News

सपा लोहिया बाहिनी के प्रदेशाध्यक्ष का मदारीपुर में हुआ भव्य स्वागत।

जालौन के मदारीपुर में सपा प्रदेश अध्यक्ष का किया गया फूलमालाओ से स्वागत ।

रिपोर्ट सौरभ त्यागी
मदारीपुर जालौन

प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां तेज होती नजर आ रही है । सभी पार्टियां अपना बहुमत जमाने में लगी हुई हैं। इस चुनावी यात्रा में समाजवादी पार्टी के नेता भी अपनी जी जान से मेहनत करने में लगे हुए है ।जिसके तहत आज
मदारीपुर जालौन में समाजवादी पार्टी के नेता अनुज यादव मदारीपुर में सपा प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। अनुज यादव ने वर्ष 2017 में जनपद के सभी गांवों में लगातार साइकिल चलाकर यात्रा करके जन-जन तक सपा की नीतियों को पहुंचाया था तभी से अनुज यादव जिले व प्रदेश में चर्चा में आये थे । आज जब सपा नेताओं का काफिला अनुज यादव मदारीपुर के यहाँ आया तो सभी ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामकरन निर्मल लोहिया वाहिनी एवं दिग्विजय सिंह छात्र सभा प्रदेश अध्यक्ष का मदारीपुर में अपने दर्जनों साथियों के साथ जोरदार स्वागत किया । डॉ राम करन निर्मल ने बताया कि बुंदेलखंड में सपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचने एवं सपा सुप्रीमो के पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लेकर राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले युवा नेता अनुज यादव मदारीपुर है जो आज भी अपनी पार्टी के लिए बहुत मेहनत कर रहे है। डॉ रामकरन निर्मल लोहिया ने कहा आम जनमानस भाजपा सरकार में परेशान है महंगाई चरम सीमा पर है जबकि सपा जो कहती है वही करती है उन्होंने कहा अभी से मिलकर आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर जुटना होगा तभी विधानसभा चुनाव में सफलता मिलेगी। और प्रदेश की जनता भी बदलाव लाना चाहती हैं।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामकरन निर्मल ने मदारीपुर में अनुज यादव व उनके साथियों की हौसला अफजाई की और जनता से अपील की है कि प्रदेश में फिर से समाजवादी पार्टी को लाएं। इस मौके पर राहुल बाबा आटा जिला महासचिव लोहिया बाहिनी, अरविंद यादव गजेन्द्र प्रजापति, ऋषि सोनी , भूरे यादव ब्लॉक अध्यक्ष कुठौंद, अमित गुप्ता दीपक राजपूत, हनुमंत राजपूत, आलोक कुशवाहा, आशु श्रीवास सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم