बेला थाना पुलिस को विगत दिवस अज्ञात युवती का शव रामगंगा नहर में बहता हुआ मिला था
उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता घनश्याम सिंह
औरैया:जनपद की बेला थाना पुलिस को याकूबपुर के निकटवर्ती ग्राम डमरपुर के निकट रामगंगा नहर में अज्ञात युवती का बहता हुआ शव मिला,जिसे पुलिस ने जान की बाजी लगाकर बहती नहर की तेज धार से जूझकर बरामद किया।थाना बेला की चौकी याकूबपुर क्षेत्र के इलाहाबाद रामगंगा नहर में पानी के तेज बहाव के बीच एक 22 वर्षीय अज्ञात युवती का शव बहता हुआ देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, थानाध्यक्ष पप्पू सिंह के निर्देश पर मौके पर पंहुचे याकूबपुर चौकी इंचार्ज आशीष भारद्वाज व महिला आरक्षी दीपिका मिश्रा ने जान की बाजी लगाकर व कड़ी मशक्कत कर शव को नहर से बाहर निकाला इस दौरान चौकी इंचार्ज आशीष भारद्वाज व महिला आरक्षी दीपिका मिश्रा,एचसीपी रूपनारायण व दो ग्रामीण शव निकालने को पानी के तेज बहाव में घंटों परेशान रहे, मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने शव के नमूने लिये। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है,पुलिस ने बताया कि मृतक महिला करीब बाइस बर्षीय है, वह इकहरे बदन की है उसका शव पानी के तेज बहाव में बहता हुआ आया है,पुलिस ने सभी पड़ोसी थानों व जिलों में शव की पहचान के लिए संदेश भेजे हैं,उधर बहती नहर से जान की बाजी लगाकर शव निकालने पर ग्रामीणों ने उपनिरीक्षक आशीष भारद्वाज व महिला आरक्षी दीपिका मिश्रा व उनके सहयोगियों की सराहना की है ।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know