Top News

सामाजिक कार्यों के लिए डॉक्टर देवेंद्र नागर को किया सम्मानित

उत्तर प्रदेश न्यूज21 संवाददाता गौतम बुद्ध नगर मनोज तोमर
गौतम बुद्ध नगर :ग्रेटर नोएडा समाज में  कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपनी पारिवारिक  जिम्मेदारी  निभाने के साथ  साथ  सामाजिक  जिम्मेदारी  भी बहुत खूबी से निभाते हैं ऐसे ही  दुजाना निवासी डॉक्टर देवेंद्र कुमार नागर पेशे से शिक्षक है  जब लोग साप्ताहिक अवकाश को मौज मस्ती में खत्म कर देते हैं ऐसे में  डॉ नागर  साप्ताहिक अवकाश का सदुपयोग सामाजिक कार्यों  में अपनी नेक कमाई का दस प्रतिशत खर्च कर करते हैं महिला उन्नति संस्था ने डॉक्टर देवेंद्र कुमार नागर को घर जाकर  उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया डॉक्टर राहुल वर्मा एवं अनिल भाटी  ने बताया कि डॉ नागर को यह सम्मान उनके द्वारा जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा,रोजगार और समाज में नशे जैसी  कुप्रथा के विरुद्ध लोगों को जागरूक करने और पर्यावरण तथा जल संरक्षण के लिए उनके द्वारा किए जा रहे प्रयासों को देखते हुए  महिला उन्नति संस्था ने उनको यह सम्मान दिया गया है जिसके वह वास्तव में हकदार थे संस्था के विजय तंवर ने बताया कि डॉ देवेंद्र नागर गरीब मजदूर  के हमदर्द  हैं  और उन्होंने  पिछले वर्ष जब देश में  लॉकडाउन  के कारण  गरीब मजदूर लोग  अपने घरों के लिए  रोडो पर नंगे पैर भूखे प्यासे निकल रहे थे उनके लिए लगातार एक समय के भोजन की व्यवस्था समाज के लोगों के सहयोग से अपनी जान जोखिम में डालते हुए सेवा की थी ऐसे लोगों को समय-समय पर सम्मानित करते रहना चाहिए डॉक्टर देवेंद्र कुमार नागर ने उम्मीद संस्था परिवार की तरफ से महिला उन्नति संस्था टीम का इस सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया इस मौके पर विजय तंवर , ओमवीर बघेल, अनिल भाटी, डॉक्टर राहुल वर्मा ,मास्टर हुकम सिंह आर्य, रामपाल सिंह , चौधरी गुरुजी मुखिया ,जुल्फी सिंह, वरुण नागर, आदि सम्मानित लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم