Top News

देश की समस्त जनता को समानता के नजरिये से देखे सरकार-रविन्द्र राजपूत

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता घनश्याम सिंह

■देश के हालातों व राजनीतिक दलों के आचरण से दुःखी युवा समाजसेवी का "सच पे नजर" संगठन से विशेष साक्षात्कार
औरैया:देश व प्रदेश में उत्पन्न राजनीतिक हालातों से चिंतित युवा समाजसेवी व पिछड़ा अल्पसंख्यक दलित आदिवासी मंच के प्रदेश अध्यक्ष तथा अखिल भारतीय लोधी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र राजपूत(रवि) ने "सच पे नजर" के संचालक व सक्रिय युवा समाजसेवी डॉ. आलोक यादव से की गई एक विशेष वार्ता में देश की समस्त जनता को समानता के नजरिये से देखने के लिए केंद्र सरकार का ध्यान आकृष्ट किया है।युवा समाजसेवी व पिछड़ा अल्पसंख्यक दलित आदिवासी मंच के प्रदेश अध्यक्ष तथा अखिल भारतीय लोधी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र राजपूत(रवि) ने सच पे नजर" संगठन के संचालक व सक्रिय युवा समाजसेवी डॉ. आलोक यादव से की गई एक विशेष वार्ता में कहा कि आज देश का किसान, नौजवान, व्यापारी, सरकारी कर्मचारी जहाँ सड़कों पर आन्दोलन करने को मजबूर हैं वहीं सरकार अपनी पीठ थपथपाने में जुटी हुई है इस तरह का व्यवहार लोकतांत्रिक सरकार के लिए चिन्तनीय विषय है इस देश में लोगो को एक जैसे अधिकार नही मिल पा रहे हैं करोड़ों लोगों की पसन्द व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव  के ऊपर हुए अमानवीय व्यवहार से जहाँ सरकार  इक तरफा सोच से प्रेरित होकर अपना पल्ला झाड़ रही है वही देश के युवाओं पर इसका असर  पड़ रहा हैै,यह  केवल एक राष्ट्रीय अध्यक्ष की सुरक्षा का सवाल नही है ये देश की वर्तमान हालातों का परिदृश्य है ऐसी ही लापरवाही ने देश के कई राजनेताओँ को खोकर बहुत बड़ा खामियाजा भोगा है अतः देश  व प्रदेश की सरकार को सभी के साथ न्याय पूर्ण व निष्पक्ष व्यवहार अपना कर लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करनी चाहिए, पिछड़ा अल्पसंख्यक दलित आदिवासी मंच के प्रदेश अध्यक्ष व अखिल भारतीय लोधी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र राजपूत(रवि) ने कहा कि सरकार को सभी को समस्यायों को गंभीरता से लेकर उनका समाधान करना चाहिए व सभी के विकास के लिए कार्य करना चाहिए ताकि उसका सबका साथ सबका विकास का नारा सही साबित हो सके,ज्ञात हो कि युवा  रविंद्र राजपूत एक सक्रिय समाजसेवी के साथ ही कन्या इंटर कॉलेज याकूबपुर के प्रबंधक हैं,उनकी धर्मपत्नी नीलम राजपूत जिला पंचायत सदस्य इसी विद्यालय में प्रधानाचार्या हैं,शिक्षा व राजनीतिक क्षेत्र में उनके परिवार का उल्लेखनीय योगदान रहा है,
प्रमुख शिक्षाविद पूर्व प्रधानाचार्य श्री शिव इंटर कालेज याकूबपुर उनके पिता स्व.आछेलाल वर्मा व उनकी माता जयदेवी वर्मा अलग-अलग कार्यकाल में ब्लाकप्रमुख रहे हैं।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم