उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया: थाना दिबियापुर क्षेत्र के वेला रोड उमरी निवासी चंद्र प्रकाश पुत्र राजकुमार ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसने विगत 15 दिसंबर 2017 से 25 जनवरी 2018 के मध्य चंद्रशेखर पुत्र बहादुर निवासी वेला रोड उमरी थाना दिबियापुर को 4 लाख 50 हजार रुपए दिए थे। जब उसने अपने दिए हुए रुपए वापस मांगे , उसी समय विपक्षी ने उसे रुपए नहीं देकर जान से मारने की धमकी दी। थाना पुलिस ने नामजद आरोपित के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज की है।
दिये हुये रुपए वापस न करने पर जान से मारने वालो के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट की दर्ज
NAVANIT
0
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know