उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया:थाना दिबियापुर के उपनिरीक्षक राम किशोर ने शनिवार की रात करीब 10 बजे थाना क्षेत्र के अंबेडकर मूर्ति के पीछे ग्राम खजुवइया के पहले कृष्ण कुमार पुत्र कृपाशंकर निवासी पुरानी दिबियापुर , रामबाबू पुत्र स्वर्गीय सीताराम निवासी उपरोक्त , चरन सिंह पुत्र स्वर्गीय कन्हैया लाल निवासी वला की मडैया , बृजेश कुमार पुत्र भिखारी लाल निवासी गंजना , जगजीवन पुत्र इंद्रपाल निवासी उपरोक्त व मनोज कुमार पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम जयकरण का पुरवा थाना दिबियापुर को ताश पत्तों से रुपए – पैसों की हार- जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते समय पकड़ लिया। इसके अलावा उन्होंने मालफड़ पर 3 हजार रुपए तथा तलाशी के दौरान 650 रुपए बरामद किए हैं। थाना पुलिस ने पकड़े गये नामजद आरोपितों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know