उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
●सबका साथ सबका विकास सबका विस्वास की तर्ज पर सबका होगा सम्मान -जगदेव कुरील
●क्षेत्र की जनता का मिलरहा अपार जन समर्थन
●जगदेव कुरील के मैदान में आते ही क्षेत्र की जनता के आखों में दिखी खुशी
●सबके दिलों में जगह बनाने वाले जमीनी हकीकत समझ कर सबको सम्मान देने वाले- जगदेव कुरील
●अपने पुराने मिलनसार अंदाज में सबको देखने वाले- जगदेव कुरील
कानपुर देहात:यूपी में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का आरक्षण जारी होने के बाद प्रत्याशियों ने चुनाव मैदान में उतर चुके है। पंचायत चुनाव का बिगुल बजने के बाद प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी दावेदारी का ढोल बजाना शुरू कर दिया है। हालांकि पंचायत चुनाव में जारी हुए आरक्षण को लेकर हाई कोर्ट में याचिका भी दायर की जा चुकी हैं। याचिका दायर होने के बाद हाइकोर्ट ने आरक्षण पर रोक भी लगा दी हैं। किन्तु पंचायत चुनाव में इसका कोई ख़ास असर देखने को नही मिल रहा है। प्रत्याशी लगातार जनता के बीच जाकर जनसंपर्क कर अपना दमखम दिखा रहे है। जनपद में जिला पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए कई प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। वहीं जनपद की तहसील रसूलाबाद की सुनासी से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए जनप्रिय नेता जगदेव कुरील भी चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। और उन्होंने क्षेत्र की जनता से जनसंपर्क कर रणभेरी का संख नाद कर दिया हैं। जहां उनकी दावेदारी से अन्य प्रत्याशियों के समीकरण बिगड़ने के साथ पसीना छूट ता नजर आ रहा हैं इस दौरान उन्होंने सुनासी सीट से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रबल दावेदारी ठोक कर अन्य प्रत्यासियों की धड़कने बढ़ा दी वहीं क्षेत्र भ्रमण में कुर्सी खेड़ा , पलियाबाँस खेड़ा , भीटी कुर्सी , मनावा , उरिया ,बर्रा जितैइया सहित दर्जनों गांव में जनता के बीच पहुँचकर जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान भारी संख्या में जनता में उनका रुझान देखने को मिला । वही जनप्रिय नेता जगदेव कुरील के प्रति जनता का रुझान देखकर अन्य प्रत्याशियों के दांत अभी से खट्टे पड़ते दिखाई नजर आ रहे है। क्षेत्रीय जनता का अपार समर्थन और रुझान देखकर जगदेव कुरील काफी उत्साहित दिखे। सुनासी जिला पंचायत क्षेत्र से सदस्य के प्रबल दावेदार जगदेव कुरील ने एक प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि हर जरूरतमंद असहाय व्यक्ति की मदद करना उनकी पहली प्राथमिकता रहती है।और रहेगी क्षेत्र की जनता का प्यार और आशीर्वाद हम कभी नहीं भुला सकते यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि आज क्षेत्र की जनता मेरे साथ खड़ी ही नहीं मुझे पूर्ण विश्वास है कि वह अपना अमूल्य मत मुझे प्रदान कर जिला पंचायत में भेजने का कार्य जरूर करेगी।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know