Top News

विधूना में दबंगो ने युवती से छेड़छाड़ करके किया जानलेवा हमला

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
बिधूना, औरैया: जिले की तहसील बिधूना के थाना एरवा कटरा के उमरैन कस्बे में हुये बबाल की हकीकत सामने आयी है। बतादें युवती जब परिजनों के साथ रात्रि में घर के अंदर सो रही थी उसी दौरान दबंग घर में घुस आया था और युवती के साथ हरकतें करने लगा। इस दौरान जब युवती चिल्लाने लगी तो उसने जानलेवा हमला कर युवती और उसके माता पिता के साथ हमलाकर घायल कर दिया। आपको बतादें घर में युवती के बगल में उसके मांता पिता और छोटा भाई उसके साथ सोया हुआ था। वही युवती ने घायलावस्था में उपचार के दौरान कस्बे एक युवक पर गम्भीर आरोप लगाते हुये कहा कि बुरी नियत से रात्रि में दबंग घर मे सोते वक्त यह हरकत की थी। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गयी। वही घायलों को पुलिस ने सीएचसी एरवा कटरा में उपचार हेतु भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हे सैफई रेफर कर दिया। वही थानाध्यक्ष अखिलेश जयसवाल ने कहा तहरीर मिलते ही अभियोग दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी। आप सुन सकते है पीड़ित की जुबानी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم