Top News

राष्ट्रीय गीत के साथ राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का समापन किया गया

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता घनश्याम सिंह
औरैया:श्रीराम कुमार भारतीय ज्ञान देवी महाविद्यालय फफूंद औरैया के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के छात्र/छात्राओं  द्वारा  साप्ताहिक शिविर के सातवें दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम में राष्ट्रीय गीत धार्मिक गीत नाटक प्रस्तुत कर  समापन किया। जिसमें मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड के पूर्व चेयरमैन डॉ0 अजब सिंह यादव व अध्यक्षता महाविद्यालय के डायरेक्टर सुल्तान अहमद ने की कार्यक्रम के प्रभारी प्रो0 अनूप कुमार ने कैम्प के साप्ताहिक कार्यक्रम योजना का विवरण प्रस्तुत किया व एनएसएस कार्यक्रम के समन्वयक प्रो0 इंद्रपाल सिंह ने साप्ताहिक कैम्प के बारे में बताकर कार्यक्रम का समापन किया।इस कार्यक्रम का संचालन प्रो0 संतोष राय ने किया इस मौके पर प्रो0 लखपत सिंह,मारुत चंद्र,पुनीत पांडये, ब्रजेश कुमार,रविन्द्र राजपूत,प्रदीप कुमार कुशवाहा,अश्वनी मिश्रा,सुनील कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने