उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया(दिबियापुर):उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के सदर क्षेत्र में बीती रात्रि अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आकर एक मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई जबकि अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज देर रात्रि शहर के मोहल्ला गोविन्द नगर निवासी विजय कान्त अपने भाई सचिन (25) व गंगाराम (58) निवासी जौरा के साथ मोटरसाइकिल से कहीं किसी काम से जा रहे थे, वह दिबियापुर रोड़ पर आर्य समाज मंदिर के पास पहुंचे ही थे तभी दिबियापुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे सचिन ट्रक के टायर के नीचे आ गया और उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। गंगाराम गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि विजय कान्त बाल-बाल बच गया।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अपनी कार से गंभीर घायल गंगाराम को उपचार हेतु संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखकर उसे सैंफई के लिए रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने क्रेन बुलाकर ट्रक उठवा कर टायर के नीचे दबे सचिन के शव को बाहर निकाला। वहीं हादसे के बाद क्षेत्रीय लोगों ने मार्ग पर अवैध रूप से बनाये गये स्पीड ब्रेकर को लेकर आक्रोश व्यक्त किया।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know