औरैया: जिले के अजीतमल क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक मौत पर परिजनों ने अस्पताल में पुलिस पर प्रताणना का आरोप लगा जमकर नारेबाजी की।आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के गांव अमावता निवासी किसान संग्राम सिंह (40) आज दोपहर परिजनों से कुछ देर आराम करने की बात कह कर अपने कमरे में सोने चला था। शाम चार बजे तक जब वह कमरे से नहीं निकला, तो परिजनों को चिंता हुई और उसके कमरे में गये तो उसे अचेतावस्था में देख आनन-फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अजीतमल गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बताते चलें कि पुलिस ने मृतक के भाई धर्मेन्द्र सिंह को 28 फरवरी को हुई एक मारपीट के मामले में एक मार्च को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।आज संग्राम की मृत्यु के बाद धर्मेन्द्र की पत्नी रूबी ने पुलिस पर आरोप लगाया कि वह उसके जेठ को संगीन मामले में फंसाने की धमकी दे पच्चासी हजार रुपए मांग रही थी। जिसकी वजह से परेशान हो उसकी मौत हो गई। मलगवां चौकी पुलिस पर परिजनों ने लगातार प्रताड़ित किए जाने के आरोप लगाए। जिसके बाद वहां मौजूद परिजनों व ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मृतक के भाई पर लगा झूठा मुकदमा वापस लेने और दोषी पुलिसजनों के खिलाफ कार्रवाई न होने तक शव को न उठने देने की बात कह अड़ गए। इसी बीच निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू सिंह व जिला पंचायत सदस्य सोनू सेंगर अस्पताल पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।मामले की जानकारी होते ही उपजिलाधिकारी अजीतमल रमापति व क्षेत्राधिकारी कमलेश नारायण पाण्डेय पुलिस फोर्स समेत मौके पर पहुंच और परिजनों को समझने का प्रयास किया। सीओ ने कहा अभी कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है, मामले की जानकारी की जा रही है। अस्पताल में भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गया जेल।
उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know