उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
■पीड़ितों ने थाने में दी तहरीर
■बढ़ती चोरियों से कस्बा वासियों में दहशत:पिछली चोरियों का पर्दाफाश न होने से नहीं थम रहीं चोरियां
औरैया:जनपद के बेला थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्वा बेला के दिबियापुर रोड पर सैनिक की शिक्षिका पत्नी व गृहस्वामी के सूने कमरों से दुस्साहसी चोरों ने नगदी समेत लाखों के जेवरात उड़ाए,दोनों पीड़ितों ने थाने में चोरी की तहरीर दी है।कस्बा बेला के दिबियापुर रोड पर स्थित जगदीश यादव के मकान में किराए पर सैनिक प्रदीप यादव की पत्नी रचना एक कमरा लेकर रहती थी। मायके ग्राम फ़कीरे पुरवा बेला में शिक्षिका रचना कई माह से वह अपने मायके में रह रही थी,उनके बेला कस्बा स्थित कमरे में ताला लगा हुआ था। मकान मालिक जगदीश यादव अपने परिवार के साथ ऊपरी मंजिल पर रहते है। बीती रात अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर शिक्षिका रचना के कमरे समेत मकान मालिक के भी एक कमरे का ताला तोड़कर नगदी समेत लाखो रुपये के जेवरात चोरी कर लिए। सुबह जागने पर घर के मुख्य दरवाजे समेत रचना के कमरे का टूटा ताला व बिखरा हुआ सामान देखकर मकान मालिक ने घटना की जानकारी रचना को दी। मौके पर आई रचना ने कमरे में फैला हुआ सामान देखा तो होश उड़ गए। थाना पुलिस को तहरीर देते हुए रचना ने बताया कि अज्ञात चोरों ने 7 हजार रुपये नगदी समेत, लगभग 3 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए है, निकास के निकट स्थित रचना के कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे नकद सात हजार रुपये,तोड़ियाँ चांदी की दस जोड़ी नई व पुरानी, चांदी के चार जोड़ी विछिया,चेन सोने की करीब सवा तोला, अंगूठी सोने की जनानी,माला की लॉकेट सोने की,हाय सोने की,बाला एक जोड़ी,नग चार सोने के,कान की सोने की बाली आदि चोर ले गए,
इसी तरह ग्रह स्वामी जगदीश यादव के कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने 15 हजार रुपये नगदी समेत 1 जोड़ी कान की बाली चोरी कर ली है। घटना की सूचना पर उपनिरीक्षक राम खिलाड़ी यादव, संजीव यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुचे और घटना स्थल का मौका मुआयना किया।उपनिरीक्षक राम खिलाड़ी यादव ने बताया कि दोनों लोगो की तहरीर मिल गयी है। घटना की जांच कर कानूनी कार्यवाही की जा रही है, उधर कस्बे में बढ़ती चोरियों से कस्बा वासियों में दहशत फैल गई है,कस्बा वासियों ने बताया कि पिछली चोरियों का पर्दाफाश न होने से चोरियां थम नहीं रहीं हैं,विगत 21 नबंवर को बिधूना रोड निवासी आढ़ती इन्द्रबहादुर यादव के घर नकदी,जेवरात समेत लाखों की बड़ी चोरी हो गई थी,जिसका उच्चाधिकारियों से शिकायतें किये जाने के बावजूद अब तक खुलासा नहीं हो सका है,इसके पूर्व कस्बे में दर्जनों बड़ी चोरियां हो चुकीं हैं,पर खुलासा नहीं हो सका है।।
पीड़िता व गृहस्वामिनी व अस्त व्यस्त समान
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know