Top News

निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण कराएं शिकायतों का निस्तारण-जिलाधिकारी

उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता

औरैया। मंगलवार को यहां आयोजित तहसील दिवस में जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक अपर्णा गौतम ने विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनते हुए उनके निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।इस मौके पर अधिकारियों को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए। जनता की जो भी समस्याएं व शिकायतें हैं, संबंधित अधिकारी त्वरित कार्यवाही करते हुए समय सीमा के अंतर्गत उसका गुणवत्तापरक निस्तारण करें।जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सभी विवादों राजस्व, भूमि विवाद संबंधित मामलों को विशेष प्राथमिकता देते हुए समुचित निस्तारण कराएं जाने के निर्देश दिए। सख्त हिदायत देते हुए कहा कि इसमें कोई भी शिथिलता या लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए शासन की गाइडलाइन के अनुसार आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतों की सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि समाधान दिवस पर जो भी शिकायतें प्राप्त हुई हैं संबंधित विभाग उसे प्राप्त कर एक सप्ताह के अंदर निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं साथ ही संबंधित शिकायतकर्ता को भी अवगत कराया जाए।उन्होंने कहा कि एक ही शिकायत के लिए फरियादी को बार-बार न आना पड़े,यह अधिकारी सुनिश्चित करें। साथ ही सख्त हिदायत देते हुए कहा कि किसी विभाग की लंबित प्रकरण संज्ञान में आया तो उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर रमेश यादव, क्षेत्राधिकारी सदर सुरेन्द्र नाथ सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, परियोजना अधिकारी, पंचायत राज अधिकारी सहित पुलिस अधिकारी व कर्मचारी गण अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने