उत्तर प्रदेश न्यूज21संवाददाता
औरैया:उच्च न्यायालय ने आदेश जारी कर कार्यकाल पूरा करने वाले जनपद न्यायालय के आठ न्यायिक अधिकारियों का गैर जनपद स्थानांतरण कर दिया है। इसमें छह अपर जिला जज, एक सिविल जज सीनियर डिवीजन व एक जज जूनियर डिवीजन शामिल हैं। सिविल जज सीनियर डिवीजन सौम्या गिरी को कौशांबी जिला भेजा गया है। उनके स्थान पर मुजफ्फरपुर से शिवानी त्यागी औरैया भेजी गईं हैं।जिला जज के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि हाईकोर्ट के जनरल रजिस्ट्रार ने स्थानांतरण आदेश की सूची निर्गत की है। जिला न्यायालय औरैया के अपर जिला जज राजबहादुर मौर्या को हमीरपुर, अर्चना तिवारी को रायबरेली, महेश चंद्र वर्मा को लखनऊ, कल्पना को इटावा, प्रथमकांत को कानपुर नगर, रामनेत को मुजफ्फरनगर स्थानांतरित किया गया है।इनके बदले तीन अपर जिला जज स्वप्ना सिंह लखनऊ से, सुनील कुमार सिंह व विकास गोयल सहारनपुर से जिले के लिए भेजे गए हैं। सिविल जज जूनियर डिवीजन निर्भया गुुप्ता को गौतमबुद्ध नगर स्थानांतरित किया गया है।
कचहरी आज खुलेगी
जिला न्यायाधीश डॉ. दीपक स्वरूप सक्सेना ने 31 मार्च के स्थानीय अवकाश को निरस्त कर दिया है। बुधवार को जनपद न्यायालय के सभी कार्यालयों में पूर्ववत कार्य होगा। ये जानकारी अधिवक्ता शिवम शर्मा ने दी है।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know